मरदह। क्षेत्र के पौराणिक शिव मंदिर महाहर धाम में सावन मास के मद्देनजर मंदिर समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की शनिवार को बैठक हुई। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष डॉ. रामप्रवेश सिंह ने कहा कि 28 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु व कांवड़िये जलाभिषेक के लिए आएंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत-परेशानी न हो इसके लिए मंदिर समिति परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, विश्रामालय आदि के इंतजाम कर रही है। समय से सभी प्रकार की रुकावटों को दूर कर दिया जाएगा, इससे शिव भक्तों को दर्शन-पूजन में काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर प्रवीण पटवा, विरेंद्र सिंह, रामप्यारे गोड़, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद