फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शौच के लिए निकले बालक की पोखरी में डूबकर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता बेहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदारनगर। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के खडवल गांव में रविवार को पोखरी में डूबने से एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिवार के लोगों के मुताबिक वह शौच की बात कहकर घर से निकला था।
छोटे राजभर का इकलौता बेटा आशीष (10) सुबह दस बजे शौच करने की बात कहकर घर से निकला। काफी देर होने के बावजूद वह घर वापस नहीं आया तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान घरवालों ने रास्ते में गांव के पोखरी के समीप ग्रामीणों की भीड़ लगी देखी। वहां जाकर देखा तो उनका पुत्र पोखरी में औधे मुंह उतराया था। शव को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उनका कहना था बेटा कक्षा तीन का छात्र था, जो काफी होनहार था। वही, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोखरी में डूबने से बालक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें