फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लापता युवक का नहर में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के बरवां नहर के पानी में सोमवार की सुबह 9.30 बजे एक युवक का उतराया शव मिला। वह रविवार की सुबह से ही घर से लापता था। नहर के पानी में कैसे और किन परिस्थितियों में डूबा, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बरवां गांव निवासी अंजनी ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला अंकित यादव (20) रविवार की सुबह करीब दस बजे परिजनों को बिना बताए कहीं चला गया था। देर शाम तक जब युवक घर नहीं आया तो परिजन एवं ग्रामीण उसकी तलाश करने में जुट गए, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। सुबह ग्रामीण नहर की तरफ गए थे। उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते- बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पूछताछ करने के बाद कब्जे में लेकर थाने चले गई। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि नहर के शव बाहर निकलवाया गया। परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें