गौरहट घाट पर गोमती नदी में स्नान करते समय तीन दोस्त डूब गए थे। घटना के दिन एक बालक को चारवाहा ने पानी से बाहर तो निकाल लिया था लेकिन अत्यधिक पानी पीने से उसकी मौत हो गई थी। तीसरे दिन डूबे एक बालक का शव सैदपुर के फुलवारी घाट से बरामद किया गया। तीसरे बालक के शव की तलाश की जा रही है। गौरहट गांव निवासी आरके कुमार (10) दोस्त रिषभ कुमार (9), दीपांशु (8) और हर्ष के साथ गोमती नदी में नहाने के लिए गौरहट घाट गए हुए थे। आरके कुमार, रिषभ और दीपांशु नदी में नहाने चले गए थे। जबकि हर्ष किनारे बैठा था। तीनों दोस्त गहरे पानी में डूबने लगे। हर्ष का शोर सुनकर पास में ही भैंस चरा रहे एक युवक ने कूदकर दीपांशु को बचा लिया, जबकि दो बालक डूब गए थे। तीसरे दिन बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने सैदपुर के फुलवारी घाट रिषभ कुमार का शव बरामद किया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि गोमती नदी में डूबे दो बालकों में रिषभ कुमार का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।