फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसो नदी में डूबे दोनों बालकों का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव के बाहर बेसो नदी में डूबे दोनों बालकों का शव बुधवार को मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। मसूदपुर गांव निवासी दिलशाद (12) और कस्बा कोइरी निवासी समीर (11) मदरसे में मंगलवार को पढ़ाई करने गए थे। छुट्टी होने के बाद दोनों बालक दो और दोस्तों के साथ बेसो नदी में नहाने गए थे। वहां नहाते समय दिलशाद एवं समीर का पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए थे। उनके डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस सैदपुर से गोताखोरों को बुलाकर दोनों बालकों की तलाश में देर शाम तक लगी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। इधर परिवार के लोग रात भर ग्रामीणों और पुलिस के साथ नदी के किनारे बालकों की तलाश करते रहे। देर रात करीब 12 बजे दिलशाद का शव मिला। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। जबकि समीर का शव दूसरे दिन सुबह नौ बजे मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें