फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मारपीट के आरोपियों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव स्थित धनिया की खेत से हार्वेस्टर ले जाने के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों को गिफ्तार नहीं कर सकी है। ऐसे में पीड़ित परिवार के सदस्य न्याय के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व धनिया बोए खेत से हार्वेस्टर ले जाने से मना करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें तीन लोग घायल हुए थे। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट, हत्या के प्रयास आदि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना में एक पक्ष से गांधी कुशवाहा जबकि दूसरे पक्ष से राधा चौरसिया और श्रीराम चौरसिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। तीनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रेवतीपुर थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें