फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए : उमेश चंद्र

विज्ञापन
शहर के सरजू पांडेय पार्क में भरत भूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण करते राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के सरजू पांडेय पार्क में सोमवार को राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट (जनसंख्या समाधान फाउंडेशन) की तरफ से कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बिहार प्रांत के भोजपुर जिला के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान संठगन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भरत भूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि बिहार राज्य के शाहपुुर थाना पुलिस ने बिलौटी गांव में 17 जून को समाजसेवी भरत भूषण तिवारी को कथित मुठभेड़ में मार डाला। मृतक भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी के आवेदन को संज्ञान में लेते हुए फर्जी मुठभेड़ के आरोपी सभी पुलिसकर्मियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर मनोज पांडेय, निमेष पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, सूर्यकांत तिवारी, ज्ञानशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें