फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अभियान में खाद्य पदार्थों के दस नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व के अवसर पर लोगों को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त (खाद्य) आरसी पांडेय ने बताया कि इस दौरान कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए। उन्होंने बताया कि तलिया स्थित एक प्रतिष्ठान से बूंदी के लड्डू, यूसुफपुर स्थित एक मार्ट से छोहाडा एवं काजू तथा एक अन्य प्रतिष्ठान से बादाम पट्टी का एक नमूना लिया गया। महेशपुर स्थित एक प्रतिष्ठान से रस्क, फुल्लनपुर के पास स्थित प्रतिष्ठान से लकठा (गुड़, मैदा, चावल) का एक नमूना लिया। बताया कि नोनहरा रोड से मिश्रित दूध, नोनहरा रोड कठवामोड़ से एक दूधिया से मिश्रित दूध, नोनहरा रोड कठवामोड़ से एक दूधिया से गाय का दूध तथा पनीर का एक-एक नमूना लिए। संग्रहित नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। नमूना संग्रह की कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अवधेश कुमार, गुलाबचंद गुप्त, गोपाल चंद, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं वीरेंद्र यादव शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें