फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद से डिस्चार्ज हुए कोरोना के दस मरीज.

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद स्थित शहीद स्मारक राजकीय डिग्री कालेज में बने कोविड हास्पिटल से डिस्चार्ज होने के ब - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नगर के शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए कोविड-19 लेवल वन हास्पिटल से ठीक होने पर रविवार की शाम को कोरोना के दस मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यह सभी मरीज जिले के ही विभिन्न क्षेत्रों के थे। इनके ठीक होने की जानकारी मिलने पर जहां कुछ के परिजन स्वयं ही आए थे वहीं कुछ को एंबुलेंस से घर भेजा गया। इस दौरान परिजनों में भी खुशी दिख रही थी। रविवार को नए मरीजों के आने के बाद इस अस्पताल में कुल 88 मरीज थे। अब 78 का इलाज चल रहा है। मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. आशीष राय ने बताया कि आज दस मरीजों को आवश्यक निर्देश देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। सभी को घर पर क्वारंटीन किए जाने की सलाह दी गई है। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से नगर के जफरपुरा दलित बस्ती को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। यहां कल ही कोरोना संक्रमित मिला था। इस मुहल्ले को चारों से तरफ से बांस-बल्ली बांधकर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें