क्षेत्र के औड़िहार वाराणसी रेलखंड स्थित राजवारी पुल के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई।
ईशोपुर गांव निवासी अमन यादव (17) देर शाम परिजनों के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोया हुआ था। सुबह वह पांच बजे घर से टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान राजवारी पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंच गए और शव देखकर रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रमेश यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पर तैनात है। मृतक माता-पिता का इकलौते पुत्र था। इधर घटना की जानकारी होते ही पिता घर के लिए रवाना हो गए। वहीं मां पुष्पा यादव एवं दादी के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग परिजनों केे सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।