गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के शहबाजकुली रेलवे लाइन पार करते समय मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भदेव गांव निवासी अनामिका (17) घर में किसी से कुछ बताए कहीं चली गई थी। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे। रात में शहबाजकुली के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। दूसरे दिन कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।