फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किशोरी ने फंदे झूलकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना के कठवा मोड़ स्थित चकतहा गांव में मंगलवार की देर शाम एक किशोरी ने कमरे के छत में लगे हुक के सहारे फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकतहा गांव निवासी रेखा बिंद (15) किसी बात को लेकर नाराज थी। वह कमरे में गई और छत में लगे हुक में फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद पहुंचे परिजन शोर मचाने लगे और उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में नोनहरा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें