फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को सोलह वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी के पिता ने एक युवक पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

किशोरी को बृहस्पतिवार की रात उल्टी होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उसके पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक युवक पुत्री से बातचीत करता था। जब परिवार को जानकारी हुई तो पुत्री को समझाया-बुझाया गया। लेकिन वह 13 सितंबर को युवक के साथ घर से चली गई। उसे समझा बुझाकर लाया गया। युवक को भी समझाया गया।
रात करीब दो बजे युवक घर आया और पुत्री से मिलने की कोशिश करने लगा। परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप लगाया कि युवक ने पुत्री को जहर खिला दिया था। घर पर पुत्री उल्टी करने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें