मुहम्मदाबाद। बाइक के धक्के से कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के कबीरहां गांव के पास घायल आशीष कुमार (17) की वाराणसी ट्रांमा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार की शाम मौत हो गई। करनपुरा गांव में कबड्डी प्रतियोगिता देखकर मंगलवार की शाम को साइकिल से अपने गांव जा रहे आशीष कुमार और प्रमोद कुमार को करनपुरा और सुल्तानपुर के बीच में मोटर साइकिल चालक ने पीछे से धक्का मार दिया था। इससे दोनों युवक घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां आशीष कुमार को गंभीरावस्था में इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की शाम को उसकी मौत हो गई।