कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ बीते पांच अक्तूबर की सुबह हुई छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक किशोर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई। कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि एक गांव की किशोरी के पिता ने बीते पांच अक्तूबर को तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी सुबह घर से बाहर कूड़ा फेंकने के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव का ही एक किशोर उसे पकड़कर गलत हरकत करने लगा। बेटी के चिल्लाने पर वह भाग निकला। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोप की जांच करने के बाद मामला सही पाया गया। पुलिस ने आरोपी किशोर को उसके घर से पकड़कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।