फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीमों ने किया चार सौ से अधिक विद्यालयों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं का भौतिक सत्यापन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। गठित 27 टीमों की तरफ से अब तक चार सौ से अधिक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है। इस दौरान कई विद्यालयों पर प्रधानाचार्यों के न मिलने से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। टीम को कई ऐसे विद्यालयों का सामना करना पड़ा जहां अक्षांश एव देशांतर और यू-डायस की सूचनाएं नहीं मिलीं। सत्यापन करने वाली टीम को सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि विद्यालयों का आवंटन दूर-दूर कई ब्लाकों में कर दिया गया है। अगले दो दिन विद्यालयों में छुट्टी होने के कारण सत्यापन का कार्य अंतिम तिथि एक सितंबर तक होना संभव नहीं लग रहा है। इस कार्य में आधा से अधिक महिलाओं को लगाया गया है। इन महिलाओं में अधिकांश नई नियुक्ति वाली हैं। उनके लिए यह जिला नया है, उन्हें विद्यालयों की जानकारी नहीं है। सत्यापन के लिए विद्यालयों तक पहुंचना उनके लिए समस्या पैदा कर रहा है। महिलाओं के लिए यह भी समस्या है कि उनकी टीम में सभी तीनों महिलाएं हैं। उनमें एक भी पुरुष शिक्षक नहीं हैं। कुछ महिला टीम ने अभी तक एक भी विद्यालय का सत्यापन नहीं किया है। टीम के सामने यह भी समस्या आ रही है कि विद्यालय का प्रबंधतंत्र विद्यालय का सत्यापन कराने में रुचि नहीं ले रहा है। उनकी निष्क्रियता से सत्यापन करने में एक विद्यालय पर घंटों समय लग रहा है। इससे कार्य गति नहीं पकड़ रहा है। जिले के कुल 1016 विद्यालयों का सत्यापन करना है। जांचकर्ता को कुल 44 बिंदुओं की जांच करनी है। इन बिंदुओं को पूर्ण करने में आधा घंटे से अधिक समय लग रहा है। सत्यापन करने वाली टीम के सामने यह भी समस्या है कि एक-एक टीम को 40-40 विद्यालय सत्यापन के लिए दे दिए गए हैं। इन विद्यालयों का सत्यापन एक सितंबर तक कर पाना संभव नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने टीमों को चेतावनी देते हुए एक सितंबर तक सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लेने को कहा है।
विज्ञापन

ी सिंह, कमला राम, सुनैना भारती, अर्चना गुप्ता, पारस राम, विजय बहादुर सिंह और रामनवल यादव का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें