फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शैक्षिक संस्थानों में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शैक्षिक संस्थानों में महान शिक्षाविद एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मंगलवार को शिक्षक दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर वक्ताओं ने उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही ज्ञान देने वाले अपने गुरुओं काे दिल से नमन हलूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज में लूर्द्स माता चर्च के पल्ली पुरोहित फादर अंटोनी राड्ररिग्स तथा संत अल्फोंसा चर्च गगरन के पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. राधाकृष्णन एवं मदर टेरेसा के चित्रों का अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन संयुक्त रूप से कर प्रधानाचार्या सि. अल्फोंसा एवं उप प्रधानाचार्या सि. अंजना ने समारोह का शुभारंभ किया।
माउंट लिट्रा जी स्कूल में निदेशक मोहित श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डा. राजेश कारकून ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए म्यूजिकल चेयर रेस जैसे कई मनोरंजक खेल खेले। संचालन छात्रों अब्बास एवं प्रशंसा ने किया।
विज्ञापन

एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें बच्चों ने चंद्रयान-3, महात्मा गांधी, सावित्री बाई फूले, सुभाषचंद्र बोस, कृष्ण, रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी, डॉक्टर एवं दूल्हा-दुल्हन आदि की भूमिका का निर्वहन किया।
औड़िहार और सादात क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने गुरुओं की पूजा की और उन्हें सम्मानित किया। रेवतीपुर:ब्लॉक संसाधन केंद्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रमवल प्राथमिक एवं जूनियर, सोनवल प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय पूर्वी प्रथम, पश्चिमी, प्राथमिक विद्यालय साइतबांध में छात्र-छात्राओं ने विविध मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
नंदगंज: सन फ्लावर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने शिक्षकों की वेशभूषा में शिक्षण का कार्य किया। शादियाबाद: एएचएम पब्लिक स्कूल, जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज, केदार फौजदार डिग्री कालेज, मदरसा जामिया अरबिया, कुसुम कला इंटर कालेज, मार्डन स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। सिधागरघाट: आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, राजनारायण राय मेमोरियल इंटर कॉलेज, श्यामा देवी इंटर कॉलेज, केडी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। जमानिया: सन शाइन पब्लिक स्कूल, एस देव पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, सत्यम इंटरनेशनल स्कूल, ब्लॉसम एकेडमी स्कूल, एम हालिमा पब्लिक स्कूल, रामकली महिला महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय, हिंदू पीजी कॉलेज‚ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज‚ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया।
भांवरकोल: स्वामी आत्मानंद इंटर कालेज टोडरपुर में शिक्ष0क मनजीत कुशवाहा, राधेश्याम यादव, देवेंद्र पांडेय, दिग्विजय भारती, शिवेंद्र राय, प्रदीप, दीपक, आलोक, सुनील, रुबी खातून की उपस्थिति में व्यवस्थापक मुनींद्र यादव ने केक काटा। मार्टिन चिल्ड्रेन ए्केडमी में शिक्षक दिवस मनाया गया। खानपुर: प्राथमिक विद्यालय सिधौना की प्रधानाध्यापिका कृष्णा सिंह यादव को भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक चंदन तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ विद्यालय पहुंचकर उपहार देकर सम्मानित किया। शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, राज पब्लिक स्कूल, शिव महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इनसेट
शिक्षक दिवस गोष्ठी

मनिहारी। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा में संगोष्ठी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, छपरा बिहार के पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश बहादुर सिंह और विशिष्ठ अतिथि डा. काशी नाथ सिंह पूर्व प्राचार्य राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय मौजूद रहे। संचालन डॉ. सर्वेश पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें