दिलदारनगर। उपजिलाधिकारी ने शुक्रवार को सेवराई विकासखंड भदौरा के कंपोजिट विद्यालय रक्सहां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय पर एक शिक्षक अनुपस्थित थे। उपजिलाधिकारी ने अनुपस्थित शिक्षक का वेतन काटने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी ने विद्यालय की सभी पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन किया। उपजिलाधिकारी संजय यादव ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय रक्सहां के निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।