फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन सहित फ्रीज भत्ते बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सदर विधायक डा. संगीता बलवंत को दिया। शिक्षकों ने विधायक से मांग किया कि महामारी के प्रकोप की अति संवेदनशील परिस्थितियों में प्रदेश सरकार की नीति एवं कार्यक्रम के विपरीत शिक्षा विभाग ने केंद्र सरकार की उत्तर पुस्तिकाओं का घरों पर मूल्यांकन कराए जाने की नीति का अनुसरण नहीं किया। शिक्षकों ने कहा कि विभिन्न उपायों से प्रदेश के शिक्षकों को संपूर्ण प्रतिकूल परिस्थितियों एवं वातावरण के होते हुए भी मूल्यांकन केंद्र पर जाने के लिए बाध्य किया गया आदि समस्याओं से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संघ के सदस्य चौधरी दिनेशचंद्र राय, जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, महामंत्री राणाप्रताप सिंह ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगे वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा दिया जाए, पुरानी पेंशन बहाली, समाप्त किए गए भत्तों को बहाल किया जाए, निशुल्क चिकित्सा सुविधा शिक्षकों को प्रदान किया जाए आदि शामिल हैं। इस अवसर पर रामानुज सिंह, विनोद सिंह, सौरभ पांडेय, डॉ. रेयाज अहमद, रत्नेश राय, प्रकाशचंद्र दूबे, रविंद्र तिवारी, शिवकुमार सिंह, विवेकानंद गिरी, अमित राय आदि उपस्थित थे। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सदर विधायक डा. बलवंत ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री तक ज्ञापन को प्रेषित करेंगी। समस्याओं को हल कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें