फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे शिक्षक और बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान की शुरुआत सोमवार से की गई। इस अभियान में शिक्षक, बच्चे एवं अन्य स्टाफ मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। उन्हें प्रेरित करने के लिए जापान के विद्यालयों में चलने वाले स्वच्छता कार्यक्रम की फिल्मों के कुछ वीडियो भी अध्यापकों के व्हाट्सएप पर शेयर किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए स्कूलों में छात्र-छात्राओं में उनके माता-पिता, शिक्षकों और समुदाय के प्रति सम्मान की भावना को विकसित किया जाएगा। साथ ही विद्यालय परिवेश की समग्र स्वच्छता के प्रति उनमें नैतिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित किया जाएगा। इस संबंध में शासन से आदेश आने के बाद बीएसए हेमंत राव ने दिशा-निर्देश जारी किया है। विद्यालयों में मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय की अवधारणा लागू की जानी है।
इसके लिए छात्रों और अध्यापकों को स्वयं के परिवेश के लिए जिम्मेदार बनाना है। शिक्षकों की तरफ से स्वयं बच्चों में सीखने के लिए अनुकूल माहौल बनाए रखने में मदद करने के लिए छात्रों से बातचीत करने एवं अनौपचारिक तरीके के रूप में सफाई अभ्यास को समझना और सीखने की सुविधा प्रदान करना है। विद्यालय परिसर में कब, कहां और कैसे सफाई कार्य किया जाना है, इन तथ्यों को सूचीबद्ध किया जाएगा। बच्चों के आयु वर्ग एवं शारीरिक क्षमता के अनुसार सफाई सामग्री की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षकों एवं छात्रों की ओर से सफाई प्रक्रिया के दौरान दूसरों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा स्थानीय निवासियों एवं समुदाय के सहयोग एवं समर्थन से महत्वपूर्ण पर्वों के दौरान सफाई का अभियान संचालित किया जाएगा। विद्यालय की साफ-सफाई की गतिविधियां छात्र-छात्राओं की ओर से प्रतिदिन 15 से 20 मिनट ही की जाएगी।
भीमापार संवाददाता के अनुसार शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में छात्रों और अध्यापकों ने विद्यालय की साफ-सफाई की। इसमें बच्चों एवं अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुहवल संवाददाता के अनुसार सफाई अभियान की शुरूआत रेवतीपुर ब्लाक के विभिन्न परिषदीय स्कूलों में छात्र एवं अध्यापकों ने मिलकर की।
हालांकि इसमें कक्षा एक से पांचवीं तक में छोटे बच्चों को सफाई कार्य में नहीं लगाया जाएगा, लेकिन उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित जरूर किया जाएगा। बीईओ अशोक गौतम ने बताया कि आज योजना के तहत स्कूलों में सफाई अभियान की शुरूआत छात्र एवं अध्यापकों ने मिलकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें