फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक को बीएसए ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड देवकली के एक प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने संबंधित खंड शिक्षाधिकारी को उक्त अध्यापक के खिलाफ संबंधित थाने में मुक़दमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उक्त अध्यापक एक अध्यापक से उनका कार्य कराने के एवज में रुपये मांग रहे थे। इसकी शिकायत जब जिलाधिकारी के पास पहुंची तो मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल बीएसए को निर्देशित किया कि जांच कर कार्रवाई की जाए। इसके बाद बीएसए ने जांच में मामला सही पाए जाने पर अध्यापक को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश बीईओ को दिया। इस संबंध में बीएसए हेमंत राव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय धरी खुर्द के शिक्षक अवधेश यादव को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश देवकली ब्लाक के बीईओ को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें