फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी बनने पर शिक्षिका का हुआ सम्मान

विज्ञापन
संविलियन विद्यालय सुहवल पर सहायक अध्यापिका शालिनी राय का सम्मान करते शिक्षक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
रेवतीपुर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय सुहवल की सहायक अध्यापक शालिनी राय के लखनऊ में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होने पर सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ रेवतीपुर के ब्लॉक अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि मेहनत के बल से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। एक योग्य शिक्षक जहां भी रहेगा समाज निर्माण का ही कार्य करता रहेगा। इस मौके पर प्राध्यापक प्रेम उपाध्याय और अन्य लोगों के स्मृति चिन्ह देकर शालिनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशा यादव, गौतम यादव, सतीष उपाध्याय, नीरज सिंह, अवनीश चंद्र राय, राजेश दुबे, शैलेन्द्र राय, महेंद्र सिंह यादव, सीमा पांडेय और जानकी गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें