फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों पर करें कार्रवाई: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस लाइन में रविवार को सैनिक सम्मेलन और अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अपराध गोष्ठी के दौरान कहा कि गैर जनपद से लगी सीमाओं पर किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतें। पशुओं, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं को पूर्ण करने के लिए आदेशित किया गया। यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध घटित न होने पाए। अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। थाने के हिस्ट्रीशीटर पर सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक नजर रखें।
थाने पर आए हुए फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करे। प्राप्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सभी आरक्षियों/महिला आरक्षियों को उनके बीट में भेजें व उनसे जानकारी प्राप्त करें। इसके पहले सैनिक सम्मेलन के दौरान एसपी विभिन्न थानों से आए हुए कर्मचारियों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें