फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डेढ़ सौ करोड़ से लगेंगे ताड़ीघाट-मऊ रेल विस्तारीकरण कार्य को पंख

विज्ञापन
ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के तहत शहर के झिंगुरपट्टी के पास रेल वाडक्ट पर बिछाई जा रही रेल लाइन। सं? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। पहले चरण की ताड़ीघाट-मऊ रेल विस्तारीकरण कार्य के लिए केंद्र सरकार ने 150 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। आम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री ने इसकी घोषणा की थी। यह धनराशि जारी निर्माण कार्य में खर्च की जाएगी। बजट में परियोजना के लिए मिली इस सौगात से निर्माण को तेजी से पंख लगेंगे।
विज्ञापन

पहले चरण की करीब चौदह किमी लंबी सोनवल से सिटी तक परियोजना में अब तक करीब बारह सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस परियोजना का करीब 96 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसमें गंगा नदी पर करीब 420 करोड़ की लागत से रेल सह सड़क पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। 14 नवंबर 2016 को इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री ने रखी थी। अब तक केंद्र सरकार छह वित्तीय वर्ष में इसके लिए तेरह सौ करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। चालू वित्तीय वर्ष के मार्च माह में परियोजना का ट्रायल निश्चित है। लोगों में इस बात को लेकर खासा उत्साह है कि सरकार इस परियोजना को लेकर गंभीर है। इसी का नतीजा है कि जारी परियोजना को समय-समय पर जरूरी धनराशि जारी करती रही है। गौरतलब है कि रेल सह सड़क पुल के दोनों तरफ स्थित रेल वाडक्ट एप्रोच के सभी 63 पिलरों का निर्माण पूर्व में हो चुका है। इस पर अब ब्लास्ट डालने, नई रेल लाइन बिछाने एवं ओएचई मास्ट लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके अलावा सोनवल एवं शहर से सटे घाट पर बन रहे नए रेलवे स्टेशन पर विभिन्न तरह के कार्य तेजी से जारी हैं। आरवीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा ने बताया कि परियोजना के लिए सरकार की ओर से पेश किए गए आम बजट में 150 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें