फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, हाथी, घोड़े, ध्वज पताकाओं से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त के अलावा समाज के महापुरुष डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लालबहादुर शास्त्री, डॉ. सुभाषचंद्र बोस, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, शहीद खुदीराम बोस, गणेशशंकर विद्यार्थी, डॉ. संपूर्णानंद, स्वामी विवेकानंद की झांकी भी शामिल थी। शोभायात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रांश का झंडा लेकर उत्साह के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त का जयकारा लगाते तथा आतिशबाजी करते चल रहे थे। शोभायात्रा उर्दू बाजार से आरंभ होकर चीतनाथ, टाउन हॉल, लाल दरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में अजय श्रीवास्तव, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा, प्रभात श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, राजेश श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें