फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्बास की गिरफ्तारी के बाद सरजील पर लटक रही थी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार एवं उनके रिश्तेदारों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्तार के बेटे और मऊ के विधायक अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के बाद से ही साले से भी ईडी की हिरासत में पूछताछ होनी तय थी। सूत्रों के मुताबिक ईडी कई मामलों के साथ दो कंपनियों के फर्जीवाड़े से धन उगाही के मामले में जांच कर रही है। जबकि विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुख्तार के दोनों साले अनवर शहजाद और सरजील रजा उर्फ आतिफ हिस्सेदार हैं। ईडी की टीम सरजील की रिहाई पर पैनी नजर रखे हुए थी।
विज्ञापन

गत 17 एवं 18 अक्तूबर को प्रयागराज से ईडी की टीम जिला कारागार पहुंची थी। उसने अलग- अलग बैरकों में मुख्तार के दोनों सालों सरजील रजा एवं अनवर शहजाद से घंटों पूछताछ भी की थी। इस दौरान टीम ने संपत्तियों और कंपनियों की जानकारी लेने के साथ छानबीन के दौरान कई अहम सूचनाएं भी हासिल की थी।
हाल ही में मऊ विधायक अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के बाद से ही टीम के जनपद पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था। ईडी को जैसे ही पता चला कि शाम सात बजे जिला कारागार से सरजील रजा उर्फ आतिफ की रिहाई होने वाली है, वह दो वाहनों के साथ शाम छह बजे जिला कारागार पर धमक पड़ी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त पुलिस टीम भी कारागार के बाहर जुट गई। जिला कारागार प्रशासन ने रिहाई की कागजी कार्रवाई पूर्ण करके शाम सात बजे सरजील रिहा किया तो बाहर खड़ी ईडी की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। टीम ने कागजी कार्रवाई पूर्ण की। इसके बाद अपने साथ लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। (संवाद)
विज्ञापन

बच्चे और पत्नी से की मुलाकात
गाजीपुर। जिला कारागार के बाहर शाम होते ही गहमागहमी बढ़ गई थी। पुलिस टीम अलर्ट मोड पर दिखाई दी। गेट से कुछ दूरी पर सरजील रजा की पत्नी अपने पुत्र को गोद में लेकर खड़ी थी। शाम सात बजे जेल से बाहर आते ही ईडी टीम की अनुमति के बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी पत्नी को गेट से कुछ दूरी पर बुलाया। इसके बाद सरजील ने अपनी पत्नी और बच्चे से मुलाकात की। इस दौरान कुछ देर के लिए पत्नी और बच्चे को देखकर वह भावुक भी हो गया।
आगे चल रहा था व्रज वाहन
गाजीपुर। ईडी की टीम जैसे ही मुख्तार के साले को वाहन में बैठाकर आगे बढ़ी। पुलिस का व्रज वाहन आगे-आगे चल रहा था। ईडी के दो वाहनों के पीछे- पीछे और आगे पुलिस का वाहन हूटर बजाते हुए चल रहा था। इस दौरान पुलिस की टीम रास्ते से वाहनों को हटाती रही, जिससे वाहन को रवाना होने में रुकावट न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें