फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युग पुरुष थे स्वामी विवेकानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से प्रारंभ राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन समारोह केंद्र कार्यालय पर आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सरोज कुमार राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युग पुरुष थे। उनका भारत में जन्म होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उनका व्यक्तित्व व कृतित्व युगों-युगों तक भारत को शक्ति प्रदान करता रहेगा। उन्होंने युवाओं को उनके पद चिह्नों पर चलने की अपील की। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश को आगे ले जाने के तमाम विचार आज भी प्रासंगिक है, उनमें से उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। इस एक विचार का अनुसरण आज का युवा कर लें तो उसके व्यक्तिगत जीवन में बदलाव तो आएगा ही साथ ही साथ देश को आगे ले जाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा। इस अवसर पर सुबोध कनौजिया, खुशबू वर्मा, राजीव, प्रियंका, अमित, हर्षवर्धन ,अंगद ,पूनम, चंदन पटेल, राबिन राव, ललन प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। सभी के प्रति रामाधार यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें