फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के गुरेहू गांव के निवासी रामअवध यादव की पुत्री सरिता (27) की शादी चार वर्ष पूर्व राघोपुर गांव निवासी सोनू यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के एक वर्ष बाद से ही उनकी पुत्री सरिता को ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर कई बार सुलह समझौता हुआ था। आरोप लगाया कि पति सोनू यादव‚ सास बासमती देवी‚ ननद शीला द्वारा बार बार मायके से पैसा मांगने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और पैसा मांगने पर उसे मारा पीटा जाता था। बताया कि मृतका के गले‚ नाक‚ सिर आदि जगहों पर कई जगह चोट के निशान थे। मृतका के पिता राम अवध के तहरीर पर पति‚ सास‚ ननद पर मुकदमा दर्ज किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें