फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-टू के नोडल बिना बताए अनुपस्थित, सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर से सटे सहेड़ी स्थित कोविड एल-टू अस्पताल शम्मे गौसिया पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक एवं यूनानी मेडिकल कालेज के नामित नोडल अधिकारी द्वारा सात दिनों से मोबाइल बंदकर बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर जहां सीएमओ ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। वहीं करंडा सीएचसी के अधीक्षक पद से हटा दिया। साथ ही बड़सरा न्यू पीएचसी के डाक्टर को करंडा का प्रभार सौंप दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों एवं कर्मियों में खलबली मची हुई है। करंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. मनोज कुमार चौरसिया को सहड़ी स्थित एल-टू अस्पताल का नोडल बनाया गया था, लेकिन इनके द्वारा बीते 21 अप्रैल से जहां मोबाइल बंद कर दिया गया है। वहीं किसी को कोई सूचना दिए बिना ही अनुपस्थित चल रहे हैं। ऐसे में सीएमओ ने जहां इन्हें करंडा सीएचसी के अधीक्षक पद से हटा दिया है। वहीं बड़ेसर न्यू पीएचसी पर तैनात डा. अभिनव कुमार सिंह को करंडा का प्रभार सौंप दिया है। साथ ही डा. मनोज कुमार चौरसिया को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करें। ऐसा नहीं करने पर प्रशासनिक एवं अनुशासनिक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों की संस्तुति कर दी जाएगी। इसकी जानकारी होते ही अन्य स्वास्थ्य कर्मियों एवं डाक्टरों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि एक सप्ताह से मोबाइल बंदकर बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे डा. मनोज कुमार चौरसिया को करंडा के अधीक्षक पद से हटा दिया गया है। साथ ही 24 घंटे के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो कार्रवाई के लिए पत्र उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें