पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया यह ट्रेन हर बृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनस से 24 अप्रैल से 29 मई और मुजफ्फरपुर से हर शुक्रवार को 25 अप्रैल से 30 मई तक चलेगी। यह ट्रेन जिले के सिटी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। बताया कि 04018 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 09.00 बजे चलेगी। मुरादाबाद, बरेली, शाहजहापुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर होते हुए औड़िहार से रात 10.15 बजे पहुंचेगी। गाजीपुर सिटी से रात 11.00 बजे आगे के लिए रवाना होगी। 04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी मुजफ्फरपुर, करहाजीपुर, सुरेमनपुर, बलिया, होते हुए गाजीपुर सिटी दोपहर 12.25 बजे पहुंचेगी। बताया कि इस ट्रेन में एलएसएलआरडी के 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूति प्रथम श्रेणी के 01, जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।