पीएम श्री विद्यालयों की पहली जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को नेहरू स्टेडियम में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रतियोगिता में बालकों की 50 मीटर दौड़ में सुमित प्रजापति पहले, सूर्य प्रताप दूसरे और अभिषेक को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में निशा प्रथम, खुशबू यादव द्वितीय और तृतीय स्थान काजल को मिला। बालकों की 100 मीटर दौड़ में आर्य यादव पहले, ललित राजभर दूसरे तथा राकेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में ज्योत्सना राय प्रथम, दिव्या द्वितीय एवं गुंजा तृतीय स्थान पर रही। बालकों की 200 मीटर दौड़ में रोहित कुमार पहले, पियूष दूसरे एवं गुलशन चौहान तीसरे तथा बालिका वर्ग में कंचन प्रजापति प्रथम, अनीता द्वितीय एवं तृतीय स्थान साधना को मिला। इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत जिला समन्वयक प्रशिक्षण सर्वजीत यादव ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, गायन और नाटक ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार के रूप में मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी देवकली-सैदपुर, जिला व्यायाम शिक्षक अश्विनी राय, जिला स्काउट शिक्षक श्रीकांत यादव, जिला समन्वयक अमित वर्मा, एसआरजी अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।