फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सुहवल की बेटियों ने जीती अंतरराज्यीय फुटबाल चैंपिनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगंगा फुटबॉल क्लब सुहवल ने बिहार के आरा में आयोजित डाक्टर भीमराव अंबेडकर अंतरराज्यीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के खेले गए फाइनल मुकाबले में रांची को ट्राइबेकर में 5-2 से शिकस्त देकर कप अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच रूखसार, मैन आफ द सीरिज गोल कीपर प्रियंका और वेस्ट प्लेयर का पुरस्कार भी विजेता टीम की हीना खातून को मिला। मंगलवार को गांव पहुंचने पर लोगों ने विजेता टीम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

अंतर राज्यीय महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबले के शुरू से ही दोनों टीमों के बीच कंाटे का टक्कर रही। मध्यांतर से पहले मैच के 11 वें मिनट में सुहवल की रूखसार खातून ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके तुरंत बाद ही मैच के 22 वें मिनट में रांची की मनीषा ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें एक एक की बराबरी पर रही।
मध्यांतर के उपरांत शुरू हुए खेल में भी कांटे का मुकाबला रहा। मैच के 53 वें मिनट में एक बार फिर सुहवल की हीना खातून ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। मैच में वापसी की कोशिश के दौरान राची की सहाना ने मैच के 74 वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 पर लाकर खड़ा किया। मैच के समाप्त होने तक दोनों ही टीम दो-दो के स्कोर पर बराबरी पर रही।
विज्ञापन

निर्णय निकलता न देख रेफरी ने मुकाबले का निर्णय ट्राइबेकर से कराने का फैसला किया। इसमें सुहवल की महिला टीम ने राची को 5-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस अवसर पर टीम के कोच एमडी खान, मैनेजर राजू, टीम मैनजर धर्मेंद्र , आयोजक नरेंद्र प्रसाद, शोभा, अच्छेलाल, गुड्डू शेख, रामेश्वर प्रसाद, रमेश, रंजय राम, राजीव चंद्रवंशी, सत्येंद्र चंद्रवंशी, गणेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें