फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा युवा पीढ़ी को अंदर से खोखला कर रहा : प्रो. संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शनिवार को नशामुक्ति को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवा पीढ़ी के साथ समाज के लिए भी गंभीर चुनौती बनती जा रही है। गोष्ठी में प्रो. संजय ने कहा कि नशा दीमक की तरह है, जो व्यक्ति के साथ पूरे समाज को अंदर से खोखला कर देता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए नागरिकों का शारीरिक और मानसिक रूप से नशामुक्त होना जरूरी है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि देश की ऊर्जावान युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर अपने स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को बर्बाद कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें