फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कम नहीं हो रहीं सुभासपा विधायक बेदीराम की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पेपर लीक और भर्ती घोटाले में फंसे सुभासपा विधायक बेदीराम की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। लखनऊ के विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट पुष्कर उपाध्याय ने एक दिन पहले ही उनके भी खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही उनके एक दिन पहले दिए गए प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए 26 जुलाई को उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन

नीट पेपर लीक में वायरल वीडियो को लेकर विवादों में आए सुभासपा विधायक बेदीराम का नाम अब रेलवे ग्रुप डी के 2006 में हुए पेपर लीक मामले में भी आ गया है। इस मामले में वे निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे समेत 18 आरोपियों में शामिल है। सुभासपा विधायक का कहना है कि जिस मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है उस मामले में मैं नियमित उपस्थित हो रहा हूं। एक दिन पहले भी तय तारीख पर प्रार्थना पत्र दिया हूं। यह मामला वर्ष 2006 का है। इसमें कुछ लोग उपस्थित नहीं हो रहे हैं और कुछ लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में कोर्ट ने सभी प्रार्थना पत्रों को खारिज करते हुए यह आदेश दिया हैं। मुझे न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। मैं कोर्ट के आदेशों का पालन करूंगा और तय तिथि पर उपस्थित भी होऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें