फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी सुभासपा

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीर के साथ गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गई है। मंगलवार को पार्टी के युवा मोर्चा पदाधिकारियों के साथ नगर के एक होटल में बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने जनवरी, फरवरी और मार्च में पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संगठन की गतिविधियों को बूथ लेबल तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि आंबेडकर के नाम पर खूब राजनीति हो रही है। कांग्रेस ने हमेशा से आंबेडकर का विरोध किया है। आजादी की लड़ाई के समय से ही कांग्रेस डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की विरोधी रही है। कांग्रेस को बाबासाहब से कोई मतलब नहीं है। वह केवल वोट के लिए संविधान और बाबा साहब की बात कर रही है। इस मौैके पर सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव रवि राय, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दालचंद राजभर आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें