फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नर्सिंग कॉलेज में नए साल से शुरू होगी पढ़ाई, 60 सीटों पर होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में नए वर्ष से नर्सिंग कॉलेज शुरू हो जाएगा। यहीं नहीं इसकी 60 सीटों पर दाखिला भी होगा। करीब दस करोड़ की लागत से बन रहे कॉलेज का भवन का कार्य करीब 50 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। वहीं कार्यदायी संस्था की ओर से वर्ष 2026 के अप्रैल माह तक भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब चार वर्ष से एमबीबीएस के छात्रों की पौध तैयार हो रही है। वहीं पैरामेडिकल छात्रों की पढ़ाई चल रही है। पैरामेडिकल के दूसरे बैच का भी शुभारंभ अक्टूबर माह में हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज का शुभारंभ नए वर्ष से शुरू हो जाएगा। अब तक करीब 50 प्रतिशत भवन का निर्माण का कार्य हो चुका है। नए वर्ष के अप्रैल माह तक भवन मिल जाएगा। इधर तैयारियों भी नर्सिंग कॉलेज में दाखिला को लेकर चल रही है। यहीं नहीं नर्सिंग कॉलेज में नए वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्र- छात्राओं को रहने के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था की जा रही है। हॉस्टल का भी निर्माण तेजी से चल रहा है, जिससे दाखिला लेने वाले छात्रों को दिक्कत नहीं उठानी पड़े। एमबीबीएस और पैरामेडिकल की पढ़ाई के साथ अब नर्सिंग की भी पढ़ाई मेडिकल कॉलेज में शुरू हो जाएगी। इसका लाभ यहां के मरीजों को भी मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें