फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शह और मात के खेल में माहिर बनेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं पढ़ाई शह और मात के खेल शतरंज में विद्यार्थी माहिर बनेंगे। यह पहल छात्रों के मानसिक विकास और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने में मदद करेगी। जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक एवं 454 कंपोजिट स्कूल हैं। इन विद्यालयों में सवा दो लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। विद्यालयों में पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं को खेलों में दक्ष किया जा रहा है। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि पढ़ाई के साथ शतरंज खेलने से छात्रों में सोचने की क्षमता, ध्यान, स्मृति, तर्क शक्ति और आत्म-मूल्यांकन जैसे संज्ञानात्मक और सामाजिक कौशल विकसित होते हैं, जो उन्हें शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन में सफल होने में मदद करते हैं। पढ़ाई के साथ शतरंज के लाभ : शतरंज मस्तिष्क के लिए एक व्यायाम की तरह है, जो सोचने की क्षमता, ध्यान, स्मृति और तर्क शक्ति को बढ़ाता है। यह खेल छात्रों को दबाव में निर्णय लेने और समस्याओं को हल करने के लिए रणनीतिक सोच विकसित करने में मदद करता है। शतरंज आत्म-मूल्यांकन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम वर्क को प्रोत्साहित करता है। इससे बच्चों को समाज में जरूरी कौशल सीखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें