फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
टि रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक रामायण यादव को पत्रक सौंपते समाजसेवी एवं छात्र नेता। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना महामारी को लेकर मार्च 2020 में लगाए गए लॉकडाउन के बाद से अब तक ट्रेनों की सामान्य स्थिति बहाल न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर शनिवार को समाजसेवी शशांक राय के नेतृत्व में रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं डीआरएम वाराणसी को संबोधित ज्ञापन लोगों ने स्टेशन अधीक्षक रामायण यादव को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि गाजीपुर सिटी से माता वैष्णों देवी कटरा को चलने वाली ट्रेन और इसके साथ ही गाजीपुर से वाराणसी सिटी और बलिया तक चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी शुरु किया जाए, जिससे छोटे-बड़े सभी स्टेशन के यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिल सके। छात्र नेता संदीप राय ने कहा कि लगभग एक माह पूर्व दिलदारनगर मुगलसराय बक्सर रेल खंड पर सवारी गाड़ी का संचालन शुरु कर दिया गया जबकि वाराणसी बलिया मार्ग पर अभी तक सवारी गाड़ी की सुविधा बहाल नहीं हो सकी है। साजिद अली ने कहा कि सवारी गाड़ियों का संचालन जल्द से जल्द शुरु किया जाय जिससे आम लोगों को सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर आने-जाने में आसानी हो सके। इस अवसर पर दिनेश यादव, सतीश कुमार, बंटी कुमार, गुलाब पंडित एवं मुन्ना शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें