फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त शुल्क वापसी के लिए छात्रों का धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा बीए, बीएससी, बीकाम, बीपीई प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म में लिए गए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया गया है। इसे वापस कराने को लेकर पीजी कालेज के छात्र संघ भवन पर छात्रनेता बृहस्पतिवार को बेमियादी धरने पर बैठ गए। छात्रों ने एक स्वर में कहा कि जब तक अतिरिक्त शुल्क वापस नहीं किया जाता है, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांग को पुलिस के दम पर दबाने की कोशिश करेगा तो छात्र उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। छात्रों के धरना प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि छात्रों कि मांग जायज है और जल्द विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांग पूर्ण नहीं करता है तो इसे जन आंदोलन बनाकर आगे कि लड़ाई लड़ी जाएगी। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, दुर्गेश यादव मुकेश, रूद्र प्रताप चौबे, प्रवीण पांडेय, अभिषेक यादव, रविकांत यादव, निखिल सिंह, सोनू यादव, शिवम पाल, धीरज सिंह, गोविंद पाल, राजदीप रावत, धनंजय कुशवाहा, पीयूष बिंद, सूरज कुमार, अच्छेलाल भारती, राज कुमार सरोज, शुभम कुशवाहा, अभिषेक कुमार , रंजीत कुमार वर्मा, अंकित यादव, विशाल केशरी, जितेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें