विवेक कुमार राय ने कहा कि मांगें पूरी होने तक लड़ाई जारी रहेगी। छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंकित राय ने कहा कि यदि महाविद्यालय प्रशासन मांगों को पूरा नहीं करता है तो आंदोलन तेज कर दिया जायेगा। इसकी पूरी जिम्मेदार कालेज प्रशासन की होगी। उधर इस दिन धरना स्थल पर पहुंचे डाक्टर ने अनशनरत छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर योगी प्रशांत राय, सुधांशु राय, नवीन राय, सारंग राय, हैदर अली, हरिओम तिवारी, अश्वनी चौबे, अतुल तिवारी, पंकज सिंह, हिमांशु राय, सर्वेश यादव आदि मौजूद थे।