फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छत का प्लास्टर गिरने के बाद भी पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंचे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। छत का प्लास्टर गिरने के बाद भी शुक्रवार को छात्र क्षेत्र के करहिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए पहुंचे। इसके कारण छात्रों पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि विद्यालय का छत जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन

विभागीय लापरवाही की हद इस कदर है कि प्लास्टर गिरने के बाद भी छत की सीलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई। बृहस्पतिवार को करहिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के छत की सीलिंग का प्लास्टर टूटकर गिरने से पांच वर्षीय छात्र देव सिंह घायल हो गया था। उसके हाथ में चोट आई थी। इसके बाद प्रधानाचार्य बदरूद्दीन की ओर से छात्र के उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि शिक्षा विभाग घटना को गंभीरता से लेगा। प्राथमिक विद्यालय के छत की सीलिंग की मरम्मत कराई जाएगी या फिर बच्चों के पढ़ने के लिए अन्यत्र व्यवस्था कराई जाएगी। लेकिन, अफसोस इस बात का है कि शिक्षा विभाग की ओर से दोनों में से किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया। विद्यालय में कुल 35 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें से 22 छात्र पढ़ने के लिए शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे थे। लगभग छह वर्षों से विद्यालय जर्जर हालत में है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया गया, लेकिन विभागीय स्तर पर इसको लेकर कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें