फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्रों ने प्राचार्य और प्रबंधक का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी काॅलेज परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का चल रहा धरना 13वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। आक्रोशित छात्रों ने काॅलेज के मुख्य द्वार पर विजयादशमी पर प्रबंधक और प्राचार्य का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ अन्याय, शोषण व अत्याचार कर रहा है। पूर्व महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा ने कहा कि छात्र गांधीवादी तरीके से अपने मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन तानाशाह प्राचार्य व प्रबंधक द्वारा न तो छात्रों कि सुध ली जा रही और ना ही छात्रों कि समस्या सुनी जा रही है।
छात्र नेता आकाश चौधरी ने कहा कि यदि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांग पूरी नहीं करता है और छात्रसंघ चुनाव नहीं कराता है तो प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी कर प्राचार्य कोमहाविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान छात्र नेता शैलेश यादव, विकास यादव, सूर्य प्रकाश जायसवाल समेत काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें