फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के शेखपुर चट्टी के पास बृहस्पतिवार की शाम इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर रिश्तेदार के साथ बाइक से घर जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के टिसौरा गांव निवासी पूजा शर्मा (18) इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा देने रिश्तेदार रंजीत के साथ बाइक से बोगना स्थित परीक्षा केंद्र गई थी। पहले दिन हिंदी की परीक्षा देकर वह शाम में बाइक से घर वापस लौट रही थी। शेखपुर चट्टी के पास छात्रा का दुपट्टा चक्के में फंसने से वह गिर पड़ी। इधर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कुचलकर मौत हो गई। वहीं रिश्तेदार रंजीत को भी गंभीर चोट आई। जब- तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रिश्तेदार को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें