फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा अगवा, बस स्टॉप से मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद थानाक्षेत्र के गुरैली पुल स्थित जमुनी मोड़ के पास स्कूल जाने के लिए खड़ी छात्रा का बुधवार को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात अपहृता को बरामद करने के साथ बोलेरो चालक को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी चालक का चालान कर बोलेरो को सीज कर दिया। वारदात में शामिल एक और व्यक्ति को चिह्नित कर पुलिस गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पुष्पेश चंद्र दुबे और पुलिस टीम भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुबारकपुर कुदुरतुल्ला निवासी सूरज चौहान गुरैनी मोड़ से बोलेरो में अपने साथी के साथ एक छात्रा को लेकर सादात के तरफ भाग रहा है। सूचना पर सक्रिय पर पुलिस टीम वाहन से पीछा करते हुए आगे बढ़ी तो पता चला कि वाहन सैदपुर होते हुए सिधौना से आगे कैथी की तरफ जा रहा है।
नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने के बाद सादात, बहरियाबाद, सैदपुर, चौकी सिधौना और वाराणसी के चौबेपुर थाना को चेकिंग के लिए अवगत कराया गया। कैथी टोल प्लाजा से बोलेरो आगे बढ़ी तो ओवरब्रिज के पास पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार बोलेरो चालक सूरज चौहान से जब अपहृता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गांव का ही प्रदीप चौहान अपहृता छात्रा निर्मला चौहान को प्राइवेट बस से सैदपुर की ओर ले गया है। टीम आरोपी चालक को लेकर सैदपुर प्राइवेट बस स्टाप पहुंची और निर्मला को बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर से स्कूल जाने के लिये गुरैनी पुल के पास जमुनी मोड़ पर खड़ी थी कि बोलेरो से पहुंचे चालक एवं एक अन्य व्यक्ति ने जबरदस्ती बैठा लिया। कैथी के पास पहुंचने पर बोलेरो चालक ने दूसरे व्यक्ति से बताया कि घर से फोन आ रहा है कि पुलिस तलाश कर रही है। फिर दोनों ने आपस में कुछ बात की और बोलेरो में बैठा दूसरा व्यक्ति शादियाबाद वापस छोड़ने के लिए बस स्टॉप पहुंचा। लेकिन पुलिस टीम के आने से पहले ही बस से कहीं उतरकर चला गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार चालक सूरज चौहान का चालान कर दिया गया। साथ ही घटना में शामिल एक अन्य चिह्नित व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें