फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की वाहन से कुचलकर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के प्रधान की बरेजी गांव के पास मंगलवार की शाम स्कूल से घर जा रहे छात्र की चार पहिया वाहन से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। देर शाम मृतक के परिजनों ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नटा पसर गया। करमचंदपुर गांव निवासी तेजबहादुर राम का पुत्र आजाद राम अपने रिश्तेदार चंद्रकेश राम के यहां रहकर पढ़ता था। वह विद्यालय से पढ़ाई करके घर वापस लौट रहा था कि अनियंत्रित तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से कुचलकर मौके पर मौत हो गई। जब-तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस शव और वाहन को कब्जे में लेकर थाने आई। जहां देर शाम मृतक के रिश्तेदार चंद्रकेश राम ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इधर घटना के दूसरे दिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें