फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात थाना क्षेत्र के सवास गांव के पास मंगलवार की देर रात मालगाड़ी के आगे कूदकर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शिनाख्त होने पर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सवास गांव के पास किलो मीटर संख्या 111/02 के पास देर रात कुछ लोगों ने रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा। लोगों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त न होने पर शव कब्जे में लेकर थाने आई। दूसरे दिन शादियाबाद थाना क्षेत्र के जबरापार निवासी कैलाश प्रसाद ने शव की शिनाख्त कृपाकांत (21) के रूप में किया। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे घर बाहर आस-पास के लोगों ने उसे टहलते देखा था।
जब लोगों ने कारण पूछा तो उसने सिरदर्द होना बताया। वह कैसे सवास गांव पहुंचकर ट्रेन से कट गया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ देर रात वाराणसी से मऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी के चालक ने सादात रेलवे स्टेशन पर मेमो देकर बताया कि एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। झटका लगने के कारण प्रेशर पाइप फट गया और मालगाड़ी को करीब 15 मिनट तक वहीं रोकना पड़ा। बाद में खराबी दूर कर ट्रेन को आगे ले जाया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह मदारपुर स्थित एक कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। हादसे के बाद मृतक की मां किरन देवी, बड़े भाई कृष्णाकांत, छोटे भाई कौशलकांत आदि रो-रोकर बेहाल थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें