फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कांग्रेस की जड़ें मजबूत करना समय की मांग

विज्ञापन
शहर के बड़ी बाग स्थित एक गेस्ट हॉउस में कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक के - फोटो : कांग्रेस
विज्ञापन
गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बड़ी बाग में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक, जोनल समन्वयक प्रयाग जोन तथा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी ने कहा कि गाजीपुर जैसे रणनीतिक जिले में कांग्रेस की जड़ें मजबूत करना समय की मांग है। अभियान के माध्यम से हम हर कार्यकर्ता को आवाज देकर जन-आंदोलनों को मजबूती देंगे। प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे में अनुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता ही पार्टी को आगामी संघर्षों के लिए तैयार करेगी। प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है, जिसे गांव-गांव और हर बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह प्रेरणादायक है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि हम सब मिलकर कांग्रेस को फिर से जन-जन की आवाज बनाएंगे। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि जनता से जुड़ाव ही हमारी प्राथमिकता है। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ गठन, महिला एवं युवा इकाइयों की सक्रियता और स्थानीय मुद्दों पर जनसंघर्ष की रणनीति तय की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, डॉ. मारकंडेय सिंह, अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे, जनार्दन आदि मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव सतीश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें