फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर शुरू हुआ लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। छपरा से लखनऊ जाने वाली लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस का ठहराव शुक्रवार को करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते हुए ग्रामीणों ने चालक और गार्ड को मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण करके स्वागत किया।
विज्ञापन

गाड़ी नंबर 15053/15054 ट्रेन छपरा से चलकर करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर 9:18 बजे और सुबह 8:28 बजे रुकेगी। लखनऊ जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को रात में ट्रेन पकड़ने के लिए यूसुफपुर जाना पड़ता था। इसको लेकर लोगों ने बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को लखनऊ-छपरा ट्रेन का स्टापेज करीमुद्दीनपुर करने के लिए ज्ञापन दिया था। इस मौके पर कृष्णानंद राय, विनोद राय गुड्डू, डब्बू राय, दिनेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें