फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की तीन दुकानों पर जुर्माने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली के महाराजगंज में शराब पीकर हुई दस व्यक्तियों की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। जिससे लोगों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने सैदपुर थाना क्षेत्र के धुआर्जुन, भीतरी और बौरवां बाजार और खानपुर थानाक्षेत्र के मौधा बाजार में शराब की कुल नौ दुकानों में छापेमारी की। इसमें भीतरी और बौरवां बाजार की देशी दुकानों पर गंदगी पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। जबकि बौरवां बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान पर क्रय विक्रय का विवरण रजिस्टर में दर्ज नहीं किए जाने पर जुर्माना ठोंका गया। आबकारी निरीक्षक नीरज पाठक ने कहा कि आने वाले दिनों में भी छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी। जहां भी अनियमितता और गंदगी पाई गई। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सैदपुर सीओ बलराम भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें