फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विसर्जन जुलूस के दौरान चले लाठी-डंडे व पत्थर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में बुधवार देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया।
विज्ञापन

एक पक्ष का आरोप है कि एक धार्मिक स्थल के सामने से जुलूस गुजरते समय एक समुदाय विशेष के युवकों ने तलवार, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से जुलूस हमला कर दिया। इसमें एक युवक घायल हो गया। उधर, सूचना मिलते ही सीओ सिटी शेखर सेंगर और सदर कोतवाल दीनदयाल पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित की। मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, महाराजगंज के अध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किताबुद्दीन उर्फ सोल्जर, जामीर और आमिर पुत्र मुख्तार अहमद समेत कुछ महिलाओं जुलूस पर ईंट-पत्थर फेंकने लगी जब जुलूस वहां स्थित एक धार्मिक स्थल के पास से गुजर रहा था। इस दौरान तलवार से हुए हमले में एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। तहरीर में उल्लेख है कि इससे पहले भी धार्मिक आयोजनों में झंडा उखाड़ने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें